देश की संसद में जब अटल जी ने श्रीमती गांधी को कहा दुर्गा , ऐसे दृढ़ निश्चय वाली थी श्रीमती गांधी। श्री वर्मा देवास = जब प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने संसद में कहा था कि हमारी प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी दुर्गा का अवतार है ऐसे अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय वाली नेता जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करवा कर बांग्लादेश बनवा कर देश का नाम ऊंचा किया। वही जब आज कि सरकार के द्वारा जबरदस्त रूप से प्राइवेटाइजेश किया जा रहा है तब उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के साथ ही अनेक उपक्रमों का देश हित में राष्ट्रीयकरण कर देश के विकास में नया आयाम स्थापित किए। उक्त विचार पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस द्वारा मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ उपस्थित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहां की है श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश ने जो विकास की गाथा लिखी उसे भुलाया नहीं जा सकता । फिर बात उद्योगों की स्थापना की हो शिक्षा की हो यह हर वर्ग के कल्याण के साथ उन्होंने हर क्षेत्र में काम करते हुए देश को आगे बढ़ाया है । उनकी योगदान का देश हमेशा ऋणी रहेगा। सर्वप्रथम श्रीमती गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहीं उपस्थित कांग्रेस जनो ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नारा लगाया कि जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा जी का नाम रहेगा। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया वह आभार ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री रमेश व्यास नजर शेख़ ज्ञान सिंह दरबार एजाज़ शेख़ जितेंद्र सिंह मोंटू रमेश व्यास डॉक्टर मुन्ना सरकार प्रह्लाद मिस्त्री विक्रम मुकाती भागीरथ पहलवान शबाना सुहेल अकील हुसैन कालू बॉस संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख चंद्रपाल सिंह सोलंकी छोटू सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
