• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

भारतीय नारियों पर अभद्र टिप्पणी करने पर युवा कांग्रेस ने जलाया कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के फोटो

ByM. Farid

Nov 26, 2021

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री द्वारा एक नारी रत्न समारोह के दौरान अपने भाषण में भारतीय नारियों पर बहुत ही अभद्र टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया गया है,साथ ही एक वर्ग विशेष पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जो आज की सभ्य समाज की भारतीय नारी का चीर हरण के समान ही है।
भाजपा सरकार के कथित मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह के उक्त भद्र उदबोद्धन के विरोध में युवक कांग्रेस देवास के द्वारा कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही बिसाहूलाल सिंह मुर्दाबाद नारियों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में युवक कांग्रेस जिंदाबाद आदि नारे कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी शौकत हुसैन विक्रम पटेल अनिल गोस्वामी सुधीर शर्मा जाकिर उल्लाह शेख वंदना पांडे सुनील शुक्ला रोहित शर्मा दिपेश कानूनगो हर्षप्रताप सिंह गौड़ निलेश वर्मा प्रमोद सुमन सूरत सिंह चावड़ा यशवंत कुशवाह अमितेश पांडे पृथ्वीराज पटलावदा शुभम जलोदिया हर्षराज सिंह राठौड़ जावेद मंसूरी अभिषेक चौहान अजय मालवीय धर्मेंद्र चौहान दीपक परमार नवीन पांचाल आदि उपस्थित थे। जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

433

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *