• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा 30 नवम्‍बर तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुडवाये – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

ByM. Farid

Nov 28, 2021

देवास जिले के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा 30 नवम्‍बर तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुडवाये – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला
————-
देवास 28 नवम्‍बर 2021/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2022 के मान से फोटो निर्वाचनक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का प्रारूप प्रकाशन 01 नवम्बर को किया जा चुका है। आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक दावे और आपत्ति दर्ज करने की तिथि निर्धारित है। इस अवधि में जिले ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह बी.एल.ओ. से फार्म प्राप्त कर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते है। निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में किसी प्रकार के संशोधन, नाम हटाने, पते में परिवर्तन आदि के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रचलित है। कोई भी मतदाता अपना आवेदन अपने मोबाईल पर वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल तथा बी.एल.ओ. के गरूड़ एप से सीधे आवेदन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रेषित कर सकता है। सभी बीएलओं गरूड एप के माध्‍यम से ही फार्म भरवाये, मेनुअल फार्म न भरकर ऑनलाईन ही भरे।

192

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *