• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

युवा कांग्रेस द्वारा मंत्री बिसाहू लाल सिंह का पुतला दहन

ByM. Farid

Dec 1, 2021

युवा कांग्रेस द्वारा मंत्री बिसाहू लाल सिंह का पुतला दहन*
युवा कांग्रेस *जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी गौड़* के नेतृत्व में विजयगंज मंडी में मंत्री बिसाहू लाल सिंह का पुतला दहन किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान विधायक श्री सज्जन सिंह जी वर्मा ने कहा गया कि
बिसाहू लाल जी कहते है कि स्वर्ण जाती की महिलाओं को हाथ पकड़ कर बाहर निकालना चाइये, महोदय शायद मंत्री जी भूल गए है कि जिन महिलाओं को वे हाथ लगाने की बात कर रहे है वक्त आने पर उन महिलाओं ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए रणचंडी बन कर कई पापियों को नर्क के मुह में धकेल है , शायद वे भूल गए कि हमारे देश की नारियो ने अपने कुल चरित्र की रक्षा के लिए अग्नि को गले लगाकर जोहर भी किया है। मंत्री जी शायद आप भूल गए कि इस देश की नारी ने चाहे वो किसी भी जाति वर्ग की हो उसने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, मंत्री जी नारी अगर करुणा, दया, त्याग का रूप है तो वह रण चंडी व काली का भी रूप है।
भारतीय युवक कांग्रेस देवास आपसे मांग करता है कि जिस मंत्री ने महिलाओं के स्वाभिमान चरित्र आत्म सम्मान को ठेस पहुचाई है, वे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे क्यों कि वे अब मंत्री पद पर बने रहने योग्य नही है। क्योंकि की हमारे वेदों में भी कहा गया है कि जहाँ नारी की पूजा होती है वहा देवता भी वास करते है और जो मंत्री इतने बड़े पद पर होते हुवे नारियों का अपमान करता उसे इस सरकार में रहने का कोई हक नही ।
माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील है कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए अन्यथा युवक कांग्रेस के द्वारा जो भी आंदोलन होगा उसकी जवाबदेही शाशन प्रशासन की होगी। जानकारी राहुल सिंह बजेपुर ने दी।
पुतला दहन में मनोज राजानी जी, जयसिंह जी ठाकुर , सूरज सिंह जी चावड़ा , दिग्विजय सिंह चावड़ा, मलखान सिंह देवड़ा,मनोहर सिंह ,रवि बाघेला, विजय पटेल, गजेन्द्र सिंह मेरखेड़ी,राहुल सिंह बजेपुर, रवि कुमावत, धनसिंह लोहाना, रमेश सुनवानी, मोहनलाल,दीपक मोदी,अनिल जायसवाल ,तरुन राठौड, दिलीप सिंह भानोली,गणेश पंड्या,सुरेश दा , मेहरबान सिंह, ब्रजपाल सिंह,संजू सुनवानी,संजय शर्मा, रमेश जनपद आदि उपस्थित रहे।
आभार संजू बाबा ने माना।

230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *