ऊर्जा के क्षेत्र में अफगानिस्तान की बड़ी छलांग: आमू दरिया बेसिन के 5 नए कुओं से कच्चे तेल का उत्पादन शुरू।
काबुल- ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अफगानिस्तान के उत्तरी जौजजान (Jawzjan) प्रांत में स्थित आमू दरिया बेसिन (Amu Darya Basin) के 5 नए कुओं से कच्चे तेल का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। सोमवार को वरिष्ठ तालिबान अधिकारियों की मौजूदगी में जवारुद साई क्षेत्र में इस परियोजना का उद्घाटन किया गया।
इन 5 कुओं से फिलहाल रोजाना लगभग 3,145 बैरल (500 क्यूबिक मीटर) तेल निकाला जा रहा है।
भविष्य की योजना: क्षेत्र में कुल 12 कुएं ड्रिल किए गए हैं। सभी के सक्रिय होने पर उत्पादन 1,200 टन प्रतिदिन तक पहुँचने का लक्ष्य है।
आर्थिक लाभ: इस प्रोजेक्ट से अफगानिस्तान के सालाना $2.5 बिलियन के भारी-भरकम ईंधन आयात बिल में बड़ी कटौती होगी।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर:
इस परियोजना के विस्तार से देश में नौकरियों की नई राहें खुली हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1,500 लोग कार्यरत हैं। आने वाले समय में जैसे-जैसे कुओं की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रिफाइनरी (तेल शोधन संयंत्र) स्थापित होंगे, हजारों और अफगान युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दे की जबसे अफगानिस्तान में तालिबान ने बागडोर संभाली है तब से ही अफगानिस्तान शिक्षा,व्यापार तथा तकनीक के क्षेत्र में तरक़्की कर रहा है। वहीं 64 अफगानी मुद्रा की क़ीमत 1 अमेरिकी डॉलर है। इससे अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी पता चलता है।
अभी पिछले वर्ष ही अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा भी किया था। जिससे अफगानिस्तान और भारत के रिश्तों में काफी मजबूती आई है।
