• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

‘‘एड्स के प्रति जागरूकता हेतु जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित‘‘

ByM. Farid

Dec 3, 2021

‘‘एड्स के प्रति जागरूकता हेतु जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित‘‘
म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन मे दिनाँक 03.12.2021 को जिला जेल देवास में निरूद्ध बंदियो को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स के प्रति जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग देवास के समन्वय से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास, द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष 01 दिसंबर के दिन विश्व एड्स दिवस का आयोजन एड्स बीमारी से बचाव के लिए किया जाता है। उन्होने एड्स बीमारी एवं उससे बचाव के बारे में जानकारी दी जाकर जेल में निरूद्ध बंदियों को जागरूक किया। इसके साथ ही बंदियों को दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, प्लीबारगेनिंग, विधिक सहायता मोबाइल ऐप एवं नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर बंदियों के खाने-पीने, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।
शिविर में डॉ. श्री जी. पी. खरे द्वारा बंदीगण को एड्स के लक्षण एवं उससे बचाव के संबंध में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित मेडिकल की टीम द्वारा बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण, एवं एचआईवी परीक्षण भी किया गया।
उक्त शिविर में जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे, डॉ0 श्री सुरेन्द्र मिश्रा, श्री देवेन्द्र गुर्जर, श्री हरिकिशोर शर्मा सहा. ग्रेड-2 सहित जेल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *