• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार कर देश को खंड खंड करने की साजिश चल रही है-सज्जन वर्मा

ByM. Farid

Dec 6, 2021

बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार कर देश को खंड खंड करने की साजिश चल रही है,

श्री वर्मा ।                     शहर कांग्रेस ने किया बाबा साहब की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण ।     देवास = आज बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार कर देश को खंड खंड करने की साजिश चल रही है उनके बनाये हुवे संविधान में बार-बार फेरबदल किया जा रहा है । बाबा साहब ने अंग्रेजों को भगाने के बाद एक ऐसा संविधान दिया जो समरसता का सिद्धांत लागू करते हुए दबे कुचले लोगों को आरक्षण की व्यवस्था करता है  । उक्त विचार पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उज्जैन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहे । इसी के साथ कहा कि आज केंद्र मैं जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बैठे हैं वह वह बाबा साहब के सिद्धांतों को नकारते थे। आरक्षण को समाप्त करने की साजिश आर एस एस से लेकर नरेंद्र मोदी तक ने की थी लेकिन थक गए हार गए महामानव के विचार कभी भुलाये नहीं जा सकते जिसकी और आज सारा विश्व देख रहा है। सर्वप्रथम श्री वर्मा , शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन रेखा वर्मा प. जयप्रकाश शास्त्री नज़र शेख़ एजाज शेख जितेंद्र सिंह मोंटू रमेश व्यास संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख़ रोहित शर्मा इम्तियाज शेख भल्लू चंद्रपाल सिंह सोलंकी निलेश वर्मा राधा किशन सोलंकी इरशाद नागौरी आबिद कुरैशी अंकित जैन प्रमोद सुमन अंकित खरे गोविंद जायसवाल मनोहर कुंभकार दुष्यंत पांचाल जय प्रकाश मालवीय संजय रैकवार राजेश ऐरवाल सुनील शुक्ला भूपेंद्र सिंह बेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

198

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *