• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई बिजली के बिलो की होली

ByM. Farid

Dec 16, 2021

*देवास:-* आज सयाजी गेट देवास पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के बिल की होली जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में जो प्रदेश की जनता से बिजली बिल माफ करने कि घोषणा और वादा किया था लेकिन वर्तमान समय में जनता से कोरोना काल के बिल की वसूली की जा रही है एवं जनता को विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गयी है कि अगर इस माह में बिल नही भरा तो अगले माह से पुरानी बकाया राशि को भी जोड़ दिया जाएगा। डेढ़ वर्ष बाद बिजली विभाग द्वारा मुख्यालय अंतर्गत ग्रामों में उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए जा रहे हैं जिससे कई उपभोक्ताओं को झटका सा लगा है। इस तरह से डेढ़ वर्ष बाद विभाग द्वारा थमाए गए बिल देख उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।यह राशि वर्तमान बिल की नहीं वरन पिछले साल अगस्त 2020 की स्थिति में बकाया बिजली बिल की राशि है।भारतीय युवा कांग्रेस देवास मांग करता है कि स्थगित बिजली बिल की राशि सरकार द्वारा माफ की जाय।
झूठी घोषणाओं के लिए पहले से ही जाने जाने वाली भाजपा सरकार ने एक बार फिर से जनता के साथ छल किया।
सरकार द्वारा बिजली बिल की राशि माफ नहीं कि गई तो भारतीय युवा कांग्रेस जनता के साथ सड़को पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिमेदारी सरकार ओर बिजली विभाग की रहेगी। इस अवसर पर मनोज राजानी जी ,जय सिंह जी ठाकुर ,जयप्रकाश शास्त्री, लक्की मक्कड़, सुधीर शर्मा ,ईशान राणा, इम्तियाज शेख बल्लू, संतोष मोदी,चंद्रपाल सिंह सोलंकी ,
अनूपम टोप्पो, साधना प्रजापति, हर्षद गौड़, पंकज वर्मा, सतीश पुजारी, सुनील टोटे, मनमोहन खिंची , जयराम मालवीय सीताराम मालवीय , संजय रेकवाल , संजय शुक्ला , रोहित पटेल, धर्मेंद्र पोरवाल ,ओमप्रकाश मालवीय, पृथ्वीराज सिंह पटलावदा, अजय जायसवाल, भवानी सिंह मेंढकी चक, रघुवीर सिंह सिरोंज, शुभम जलोदिया , योगेश टोंकखुर्द, योगेश चौहान मनीष परमार, डॉ. रितेश शर्मा, अशोक चौहान , विजय शर्मा, रेकवाल, नंदकिशोर पांचाल,आशीष धाकड़, अथर्व सिंह राजपूत, विशाल ,अभिषेक,
हर्षराज सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।

146

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *