• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नगर निगम द्वारा 20 लाख रूपये की लागत से शीलनाथ धूनी संस्थान परिसर मे बनेगी बाउंड्रीवॉल

ByM. Farid

Mar 2, 2022

शीलनाथ धूनी संस्थान परिसर मे बनेगी बाउंड्रीवॉल
देवास/ देवास के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सद्गुरू शीलनाथ धुनी संस्थान परिसर मे महाशिवरात्री के पावन पर्व पर नगर निगम द्वारा 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाली बाउंड्रवॉल के निर्माण का भूमिपूजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि सद्गुरू शीलनाथ जी महाराज की यह तपोभूमि है और बगैर उनकी मर्जी के यहां कुछ करना संभव नही, हम सब भाग्यशाली है कि हमें यहॉ पर सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्हौने कहा कि स्व.महाराज तुकोजीराव पवार ने यहां पर लाखों रूपये की लागत से परिसर मे निर्माण कार्य करवाया था। उन्हौने धुनी संस्थान के सभी सद्स्यो को उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासो के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य मे सांसद निधी एवं विधायक निधी से प्राप्त राशी से निर्माण कार्य होने जा रहा है यदि कार्य मे राशि की कमी होती है तो विधायक निधी से अतिरिक्त राशि दी जाकर कार्य पूर्ण करवाया जावेगा। सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि मैं इस स्थान को देखकर अभिभूत हुं और समिती के सद्स्यो ने जो मुझे अवसर दिया उसके लिये भी मैं उनका आभारी हुं। संस्थान की प्रसिद्धी के बारे मे मैने बहुत कुछ सुना है और इस क्षेत्र का सांसद होने के नाते मेरा भी कर्तव्य और दायित्व है कि मै ऐसे संस्थानो के लिए अपनी सेवाऐं प्रदान करूं मै आज अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हुं। पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत भाषण संस्थान मे ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत भल्ला ने दिया। कार्यक्रम मे श्री भूपेन्द्र गुरूजी भोपाल वाले, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, भाजपा नेता भरत चौधरी, गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, मिलिंद सोलंकी आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि शशिकांत यादव ने किया एवं आभार भगवानसिह चावडा ने माना।

238

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *