• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

भाजपा कार्यालय ज़िला देवास पर नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

ByM. Farid

May 19, 2022

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई- राजीव खण्डेलवाल
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास पर नगरीय निकाय चुनाव देवास जिला प्रभारी मीना झोनवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, कन्नौद खातेगांव विधायक आशीष सिंह, बागली विधायक पहाडसिंह कन्नौजे, जिला महामंत्री राजेश यादव, पोपेन्द्रसिंह बग्गा, मनीष सौलंकी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, दुर्गेश अग्रवाल, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनु गोस्वामी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज विनर, प्रदेश मंत्री जुबेर लाला उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ मीना जोनवाल ने कहा कि समितियां बनाकर चुनाव मेदान में उतरेंगे साथ ही प्रत्येक बुथ जिताने के लिये संकल्प भी लिया ओर प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प को पुरा करने के लिये नगर पालिका स्तरीय समिति, नगर परिषद स्तरीय समिति, विकासखंड स्तरीय समिति, ग्राम पंचायत स्तरीय समिति बनाई जायेगी। श्रीमति जोनवाल ने कहा कि कार्यक्रम प्रण प्राण से जुटकर भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प बुथ पर ले चुनाव में प्रत्याशी कोई भी कार्यकर्ता हो लेकिन हमें कमल के फुल को अपना आराध्य मानकर इसे विजय श्री दिलाना है उन्होंने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी कहते थे कि व्यक्ति से बडा दल ओर दल से बडा देश होता है हमें भी इसी सिद्धांत का अनुसरण कर स्थानीय चुनाव में पुरी ताकत के साथ उतरना है सच्चे ओर अच्छे कार्यकर्ता का कर्तव्य निभाकर भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाना हमारा संकल्प रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में एक जुट होकर चुनाव लडना है एवं प्रचंड बहुमत से प्रत्याशी को चुनाव जिताना है हम चुनाव विकास के मुद्दे पर लडेंगे एवं जीत दर्ज करेंगे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *