• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

SBI शाखा के निकट स्थित DP में लगी आग, बड़ा हादसा टला,देखिए Exclusive वीडियो-

ByM. Farid

Jun 8, 2022

 

SBI शाखा के निकट स्थित DP में लगी आग…
बड़ा हादसा टला…

देवास-
बुधवार देर रात स्टेशन रोड स्थित एसबीआई शाखा के निकट लगी डीपी में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी यह आग DP तक फैल गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जी हाँ, रात करीब 11:00 बजे बैंक के निकट एबी रोड पर लगी डीपी में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी शाहिद मोदी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से हुए फाल्ट के बाद आग डीपी तक जा पहुंची और डीपी धूं-धूं कर जलने लगी। राहगीरों ने घटना की सूचना विधुत वितरण कम्पनी दफ्तर को दी इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही एसबीआई शाखा के कर्मचारी ने भी बैंक में लगे फायर उपकरण से आग पर काबू पाने के प्रयास किए। इस दौरान क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

279

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *