देवास शहर में महापौर प्रत्याक्षी को लेकर जो अटकले काफी समय से चल रही थी लगता है उस पर पूर्णता विराम लग चुका है। कांग्रेस ने एक ऐसे प्रत्याशी को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है जिनका नाम सुनकर एक पल के लिए हर कोई चोंक गया है पार्टी ने ज़मीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ता रमेश व्यास की पत्नी विनोदनी रमेश व्यास को महापौर पद का उम्मीदवार देवास शहर से बनाया है।कांग्रेस का टिकट इस ओर इशारा करता है इस बार कांग्रेस पार्टी किसी भी स्तर पर चुनाव को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।देवास शहर का महापौर टिकट काफी सोच समझ कर दिया गया है।
जैसे कि शहर में कल महापौर प्रत्याशी का एक नाम वायरल हुआ था
उसके बाद देवास शहर के सभी छोटे और बड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस उम्मीदवारी का विरोध किया था और सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एक स्वर में कह रहे थे के छोटे से छोटे कांग्रेसी कार्यकर्ता को टिकट दे दिया जाए हम उसको चुनाव जितवा देंगे लेकिन पैराशूट उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
लगता है पार्टी ने कांग्रेसियों की इस इच्छा का पूर्णता सम्मान किया है और टिकट सचमुच में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को दिया है।गेंद अब देवास शहर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पाले में है कि वह गुटीय राजनीति को छोड़ आलाकमान को देवास शहर से कोई खुशखबरी दे पाएंगे।
