• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

विरसा मुण्डा जैसे क्रांतिकारियों का आजादी में अहम योगदान, आदिवासी कांग्रेस ने मनाया बलिदान दिवस ।

ByM. Farid

Jun 10, 2022

विरसा मुण्डा जैसे क्रांतिकारियों का आजादी में अहम योगदान, आदिवासी कांग्रेस ने मनाया बलिदान दिवस ।

देवास = आदिवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता । आदिवासी सेना बनाकर अंग्रेजी हुकूमत से जो लोहा लिया उसने देश के लोगों को जगाने का वह काम किया जिसेने स्वतंत्रता संग्राम का मार्ग प्रशस्त किया।आदिवासियों द्वारा की गई क्रांति की चिंगारी ने ऐसा रूप लिया कि पूरा देश अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ होता चला गया। उसी का परिणाम हुआ कि हमें आजादी मिली। बिरसा मुंडा ने जहां समाज सुधार के साथ आदिवासी समाज के उत्थान में जो भूमिका निभाई उसका आदिवासी समाज हमेशा ऋणी रहेगा।। उक्त विचार आदिवासी कांग्रेस द्वारा शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में एडवोकेट एवं शहर अध्यक्ष निलेश वर्मा के नेतृत्व में बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा रेखा वर्मा अजीत भल्ला अनिल गोस्वामी मंजू रायकवार रजनी कल्याणे नंदकिशोर पोरवाल चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहे । सर्वप्रथम उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार राजेश जयसवाल ने माना इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन रमेश व्यास नजर शेख नरेंद्र यादव विक्रम मुकाती राजेश राठौर इम्तियाज शेख़ भल्लू ईशान राणा इरफ़ान कुरेशी रविंद्र सोनी उमेश गवली इरफ़ान कुरेशी अजय परते राजा शुक्ला कमल मुकाती चिंटू धारु प्रह्लाद मिस्त्री सुनील शुक्ला मुकेश झारेवाला संजय रैकवार भूपेंद्र सिंह बेस लखन दास बैरागी रमेश जाटव शेषन कल्याणे सुनील सोलंकी जय प्रकाश मालवीय जितेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

352

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *