• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

दुध,दाल और अनाज पर लगाए गए G S T के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने गीता भवन चौराहे पर किया प्रदर्शन

ByM. Farid

Jul 27, 2022

आम आदमी पार्टी इंदौर व राऊ विधानसभा अध्यक्ष शिवम सिंह ने गीता भवन चौराहे पर जीएसटी व बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।आम आदमी पार्टी के राऊ विधानसभा अध्यक्ष शिवम सिंह ने बताया कि किस तरह से अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए

दूध दाल और अनाजजैसे उत्पाद जो कि आम आदमी की थाली के भोजन के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आते हैं मोदी सरकार ने इन पर भी जी एस टी लगा दिया इसी के विरोध स्वरूप आम आदमी पार्टी आंदोलनरत है ।वहीं पार्टी के कमल गुप्ता ने कहा कि जीएसटी के भयानक स्वरूप के खिलाफ आम आदमी पार्टी हर गली मोहल्ले में आंदोलन करेगी।  इस दौरान आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष डॉ. पियूष जोशी, शिवम सिंह,सतीश मालिक,कमल गुप्ता,मनोज यादव,युवराज सिंह,हेमंत अहूजा और कई आप कार्यकर्ता मौजूद थे

367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *