• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

01 लाख 10 हजार रूपये से भरी थैली चुराने वाला आरोपी,सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद होने से 03 घण्टे में हुआ गिरफ्तार

ByM. Farid

Jul 28, 2022

दिनांक- 28-07-2022 :: – कोतवाली पुलिस की कार्यवाही ::

01 लाख 10 हजार रूपये से भरी थैली चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार :: –

सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद होने से बदमाश को 03 घण्टे में किया गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरण : – थाना कोतवाली क्षेत्र में बस स्टेण्ड पर स्थित अटाले की दुकान पर से सुबह करीब 9.00 बजे फरियादी दुकान मालिक कुलदीप पिता लाखन सिंह ठाकुर की पैसो से भरी थैली जिसमें करीब 01 लाख 10 हजार रूपये थे कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया , जिस पर थाना कोतवाली देवास पर अपराध धारा 380 भादवि का अज्ञात बदमाश के विरूद्ध दर्ज कर जांच में लिया गया । कोतवाली टीआई महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दुकान के आसपास के सी.सी.टी.वी कैमरे चैक किए गए , सीसीटीवी फुटेज से अज्ञातं बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी शुभम उर्फ छोटू पिता राधेश्याम जायसवाल के रूप में हुई जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जिससे चोरी की हुई थैली सहित 10 हजार रूपये नगदी , चोरी के पैसो से खरीदा 01 मोबाईल बरामद किया , आरोपी छोटू के द्वारा 60,000 / रू अपने साथी कुदन ठाकुर के बैंक ऑफ बडोदा के खाते में जमा करना बताया जिस पर से आरोपी कुंदन को गिरफ्तार कर जमा किए चोरी के पैसे बैंक से बरामदगी की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जावेगा ।

आरोपी शुभम उर्फ छोटू के विरूद्ध 09 आपराधिक प्रकरण एवं आरोपी कुंदन ठाकुर के विरूद्ध 07 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है । देवास पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से शहर में आम लोगो से अपनी दुकानो व मकानो में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई थी जिस पर देवास शहर के जागरूक नागरिको द्वारा रूचि लेते हुए अभियान में सहयोग कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे इसी जागरूकता अभियान के परिणाम स्वरूप आज सीसीटीवी कैमरो की मदद से उक्त बदमाश की पहचान कर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम : – 1- शुभम उर्फ छोटू पिता राधेष्याम जायसवाल उम्र 26 साल निवासी बिहारीगंज देवास 2. कुदंन ठाकुर पिता नरेन्द्र ठाकुर निवासी बिहारीगंज देवास

उक्त सराहनीय कार्य में आरक्षक ओमपाल सिंह सिकरवार द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त बदमाश को पकड़ने में सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *