• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी पर पति ने धोखे से डाला एसिड

ByM. Farid

Aug 3, 2022

शहर के बावडिय़ा क्षेत्र में मायके में रहने वाली एक विवाहिता पर पति ने एसिड अटैक कर दिया। घटना बुधवार शाम की है, महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार शुरू किया गया। महिला के मायके पक्ष के अनुसार पति ने दूसरा विवाह कर लिया है, और वो पहली पत्नी से मिलने के लिए मायके आया हुआ था, इसी दौरान एसिड फेंक दिया जो महिला के शरीर के पिछले हिस्से में गिरा। महिला की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार दीपिका नाम की महिला से मायके में मिलने उसका पति योगेश आया था। बातचीत के दौरान उसने पीछे से एसिड फेंक दिया, बाद में दीपिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दीपिका के परिजनों ने बताया योगेश का किसी लड़की से अफेयर था, उसने दीपिका को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है। बुधवार को दीपिका को मिलने के लिए चौराहे पर बुलाया था, बाद में घर पर आकर धोखे से एसिड डाल दिया और भाग निकला। दोनों का विवाह करीब चार साल पहले हुआ था, एक बच्चा भी है। दीपिका ने बताया पति ने फोन लगाकर चौराहे पर बुलाया, मैंने मना कर दिया तो फिर पूछा कि घर पर कोई है तो नहीं, मैंने कहा नहीं है तो बोला मैं आता हूं। इसके बाद आकर बातचीत की, बाद में पीछे से धोखे से एसिड डाल दिया।  महिला का आरोप है कि वह एसिड अटैक

घटना के पहले ही थाने गई थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और फिर वह वापस अपने घर आ गई जिसके बाद उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया

513

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *