अंधेकत्ल का पर्दाफाश
दिनांक 07.08.2022 को थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को सूचना मिली की अकरम के बकरा बकरी वाले फार्म पर एक अज्ञात लाश पडी है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा तत्काल मय फोर्स रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । एवं शव की शिनाख्त करने पता चला कि उक्त शव चिंतामण रावत है जो उसी फार्म हाउस पर चौकीदार काम करता है । किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिंतामण की हत्या कर दी गई है । उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना औधोगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 658/2022 धारा 302 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया । टीम के द्वारा पतारसी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक चिंतामण अकरम के बकरा बकरी वाले फार्म पर चौकीदारी का काम करता था । आरोपी अकरम का मृतक चिंतामण के घर आना जाना था । जिस पर से मृतक चिंतामण एवं अकरम का कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ एवं जान से मारने की धमकी भी थी ।
आरोपी अकरम के द्वारा योजनाबद्ध तारीके से दिनांक 06.08.22 को अपने फार्म के बकरा बकरी बेचकर मृतक चिंतामन को रात को पार्टी पर बुलाया और शराब पिलाई बाद में मृतक चिंतामन एवं आरोपी अकरम दोनों घर जाने लगे । मृतक चिंतामण आगे – आगे मोबाइल की टार्च लेकर चल रहा था । आरोपी अकरम द्वारा थोडी दूर पहुचकर रहीस अली के खेत के सेडे पर पहुंचने पर आरोपी अकरम ने पीछे से एक गोल नुकीले लोहे का सरिया चिंतामण की पीठ , सीने , दाये बाये काख के बगल मे मारकर चिंतामण की हत्या कर दी ।
आरोपी अकरम के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये थाने पर उसके फार्म के बकरा बकरी चोरी होने का झूठा आवेदन दिया और चोरी करने वाले व्यक्तियों पर ही मृतक चिंतामण की हत्या का झूठा आरोप लगा दिया । पुलिस ने 72 घण्टे के अंदर अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर हत्या के असली आरोपी अकरम पिता अकबर खान निवासी रसुलपुर देवास को गिरफ्तार किया ।
जप्तशुदा सामग्री : – घटना में प्रयुक्त गोल नुकीले लोहे का सरिया । गिरफ्तार आरोपी के नाम : 1. अकरम पिता अकबर खान उम्र 35 साल निवासी रसुलपुर देवास ।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अनिल शर्मा , उनि शुभम सिंह परिहार , सउनि विमल व्यास , आरक्षक विकास , आरक्षक सतीश सिंह सिकरवार , मआर कविता , मआर प्रतीक्षा व मआर प्रिया व सैनिकतेजकरण कीर की अहम भूमिका रही है ।
बकरा बकरी फार्म हाउस के चौकीदार के अंधे क़त्ल का गुनाहगार निकला खुद फार्म मालिक
1,046
