• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

हर साल मोहर्रम की 5 तारीख को मनाया जाने वाला हुसैनी जान बादशाह का 37 वा एक दिनी उर्स हुआ सम्पन्न

ByM. Farid

Aug 5, 2022

*हुसैनी जान बादशाह का 37 वा उर्स हुआ*
*एक दिनी उर्स हुआ सम्पन्न…..*
*हर साल मोहर्रम की पाँच तारीख को मनाया जाता है,यह उर्स*

देवास। हज़रत हुसैनी जान बादशाह तालिब हुसैन रेह. अ. का 37 वा उर्स कर्मचारी कालोनी स्थित कब्रस्तान में हर साल की तरह इस बार भी मोहर्रम की 5 तारीख को मनाया गया। बाद नमाज – ए – जोहर हुसैनी जान बादशाह रह. अ. में संदल पेश करके चादर चढ़ाई गई,तथा फातेहा में देश में अमन सुकून के लिए दुआ की गई। चादर चढाने के पहले नातिया कलाम भी पेश किया गया । बाद फातेहा के तबर्रुक वितरित करने के साथ ही शाकाहारी लंगर का भी आयोजन किया गया ।
इस दौरान वार्ड क्र 7 के नवनर्वाचित भाजपा पार्षद मुस्तुफा एहमद हाथीवाले ने भी कार्यक्रम में शिरकत करके ज़ियारत की,जिनका की इस्तक़बाल भी इस दौरान किया गुआ
इस दौरान आरिफ भाई ट्रैफिक वाले,हाजी राजा उज्जैन,इंजीनियर तफ़ाखर उद्दीन कुरेशी,पान बिहार काजी साहब, अली हुसैन बारदान वाले,हबीब मास्टर साहब,अय्यूब भाई ठेकेदार, वसीम बरकाती, परवेज भाई वालो के साथ ही बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। फातिहा के बाद शाकाहारी लंगर भी हुआ।

261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *