• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

मीडियाकर्मियों ने आंदोलन के पांचवे दिन शहर में रैली निकाल”खेड़ापति सरकार”से की प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना

ByM. Farid

Aug 7, 2022

खेड़ापति सरकार से की प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना,निकाली रैली

देवास।
देवास शहर के मीडियाकर्मियों का आंदोलन आज पांचवे दिन भी जारी रहा। पिछले दिनों देवास जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मीडियाकर्मियों का अपमान करते हुए कवरेज करने से रोका था। इसका विरोध करते हुए पत्रकारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। इसी विरोध की मुहिम में आज पांचवे दिन सभी पत्रकार साथी चामुंडा कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए और यही से एक रैली नावेल्टी चौराहे तक निकाली गई। पुनः लौटकर खेड़ापति मंदिर आये। यहाँ पर खेड़ापति सरकार को एक आवेदन जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना करते हुए खेड़ापति सरकार के चरणों में अर्पित किया । समस्त मीडिया कर्मियों ने खेड़ापति सरकार से आशीर्वाद लिया और इस घटना को अंजाम देने वाले अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना की।इस दौरान देवास के समस्त पत्रकार संगठन व साथी उपस्थित रहे।देवास जिले के समस्त पत्रकारों सहित प्रदेश के कई जिलों से इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *