देवास में बहुजन समाज पार्टी की महापौर प्रत्याशी निकिता सूर्यवंशी तथा अन्य युवा जोएब शेख टीकम चंद्र जी कबीर मालवीय अयाज खान ने आप महापौर प्रत्याशी चाना ज्ञानेश के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिसमे आम आदमी पार्टी देवास के सभी कर्मठ एवम सक्रिय कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।तथा सभी नए साथियो ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल जी की काम की ईमानदार राजनीति तथा दिल्ली मॉडल से काफी प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। आम आदमी पार्टी की देवास शहर की महापौर प्रत्याशी रही चाना ज्ञानेश ने वाकिफ़ खबर से चर्चा करते हुए बताया कि निकिता सूर्यवंशी को आम आदमी पार्टी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोनकच्छ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी हाईकमान के सामने प्रपोजल रखा जाएगा और निकिता सूर्यवंशी को जिताने के लिए पूरी पार्टी जी-जान से कोशिश करेगी।इस अवसर पर राहुल गोस्वामी,निखलेश नामदेव,बाजीरावजी पाटोले,विजय गुप्ते,धर्मेन्द्र सिंह,पुष्पेन्द्र शर्मा,अर्शील खान,राहुल अग्रवाल,रविन्द्र उपाध्याय,राजवंश पिंगले,राहुल चंद्रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
