• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

टोंकखुर्द में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत बनाए गए तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

ByM. Farid

Aug 13, 2022

देवास- तालाब में डूबने से किशोरों की मौत… मवेशियों के पीछे-पीछे चले गए थे, टोंकखुर्द पुलिस ने किया मर्ग कायम…

टोंकखुर्द थाने के अंतर्गत आने वाले जनौली व राबडिय़ा के बीच अमृत सरोवर के चलते बनाए गए छोटे तालाब में शनिवार शाम को 2 किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही टोंकखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव सामुदायिक केन्द्र टोंकखर्दु पहुंचाए गए।

टोंकखुर्द पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण पिता आत्माराम जाति बागरी उम्र 10 व विजय पिता मोहन उम्र 7 वर्ष दोनों निवासी संजय कालौनी भौंरासा अमृत सरोवर के तहत सरकार द्वारा बनाए गए तालाब में डूब गए। पुलिस ने बताया कि डूबने वाले एक किशोर के पिता ने तालाब के पास कृषि भूमि लीज पर ली है, जहां मवेशी भी थे।
संभवत: मवेशी तालाब में पानी पीने गए होंगे, उनके पीछे यह बच्चे भी गए होंगे। तालाब की गहराई अधिक होने से बच्चे पानी में डूब गए। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई थे। दोनों कपड़े में थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि एक बच्चा तालाब में पहले गिरा, उसके बाद दूसरा उसे बचाने के चक्कर में डूब गया। फिलहाल पूरे मामले में टोंकखुर्द पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *