मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया गांव में एक रंगरसिया कथावाचक जितेंद्र शर्मा की वीडियो वायरल हो रही है
क्या है मामला
असल में मामला कुछ यूं है की रक्षाबंधन को कथावाचक जितेंद्र शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा राखी का त्यौहार मनाने अपने मायके नलखेड़ा गई हुई थी इसी बीच जितेंद्र शर्मा ने अपनी किसी कथित शिष्या को घर पर बुला लिया आस-पास वालों ने इसकी जानकारी जितेंद्र शर्मा की पत्नी को दे दी बस फिर क्या था पत्नी अपने मायके वाले और पुलिस वालों को लेकर घर पहुंच गई
ताला नहीं खोल सकता चाबी पापा ले गए
घर पहुंच कर पुलिस वाले और पत्नी ने जब जितेंद्र शर्मा से पूछा की दूसरी वाली महिला कहां है तो जितेंद्र शर्मा अनजान बन गया लेकिन जब सूक्ष्मता से सारे घर का जायजा लिया गया तो एक कमरे पर ताला लगा हुआ मिला जिसकी चाबी जब कथावाचक से मांगी गई तो उसने कहा कि उसके पास चाबी नहीं है चाबी पापा ले गए और जब जबरदस्ती ताला तोड़ने की बात की गई तो कथावाचक ने कहा कि तोड़ दो उस में लहसन और प्याज़ भरा हुआ है
ताला टूटा निकली महिला
जब कमरे का ताला खोला गया तो उसमें से एक महिला बाहर आई जिसमें पूछने पर बताया कि वह कथावाचक की शिष्या और क्योंकि कथावाचक की पत्नी उसे मार रही थी इसलिए उसने उसे छुपा कर कमरे में बंद कर दिया था उसने कहा वह बालिग है और अपनी मर्जी से किसी से भी मिलने आ सकती है
पत्नी और शिष्या के बीच हुआ दंगल
कथावाचक की पत्नी ने जब शिष्या को कमरे से बाहर निकलते हुए देखा तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया उसने शिष्या के बाल पकड़कर नोंच दिए और उसे खींचते हुए बाहर ले जाने लगी।लोगों ने बीच-बचाव कर जब दोनों को अलग किया तो कथित कथावाचक की शिष्या ने पलट कर पत्नी को चांटा जोड़ दिया जिस पर और वहां मौजूद लेडी पुलिस ने दोनों को अलग किया तथा कथावाचक और उसके कथित शिष्या को थाने लेकर गए
कथावाचक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने जानकारी दी की थाने ले जाकर पत्नी ने कथावाचक के खिलाफ मारपीट की शिकायत की।पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया
रंगीन तबीयत कथा वाचक जितेंद्र शर्मा
मोहन बड़ोदिया का यह कथा वाचक बहुत ही रंगीन मिजाज है और आसपास वालों का यह भी कहना है कि इसके काफी प्रेम प्रसंग है जिस महिला के साथ यह पकड़ाया बताया जा रहा है कि वह शिवपुरी की है ।और वहां पर यह कथा वाचक के रूप में गया था और महिला को इसने जब बुला लिया जब इसकी पत्नी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने मायके गई हुई थी
