• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

सामूहिक हत्या और बलात्कार के दोषियों की रिहाई अत्यंत निंदनीय और चौंकाने वाली-:SUCI(कम्युनिस्ट पार्टी)

ByM. Farid

Aug 19, 2022

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के महासचिव कामरेड प्रभास घोष ने आज 18 अगस्त, 2022 को निम्नलिखित एक बयान जारी किया:

“2002 के गुजरात दंगों के दौरान एक गर्भवती महिला, बिलकिस बेगम से बलात्कार और उसके बच्चे की हत्या सहित सामूहिक हत्या और बलात्कार के लिए दोषी ठहराए गए सभी ग्यारह उम्रकैदियों की रिहाई अत्यंत निंदनीय और चौंकाने वाली है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेशर्मी से उन्हें माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाई है, मानो उन्होंने कोई बड़ा नेक काम किया हो।

यह इस बात का एक और ज्वलंत उदाहरण है कि भाजपा नेता किस तरह से उन क्रूरअपराधियों को प्रोत्साहित करते हैं, उनका बचाव करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं, जो सभी कानूनी, नीति-नैतिकता के तमाम मानदंडों का उल्लंघन कर बेरहमी से जघन्य अपराध करते हैं और उनकी सेवा करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह वीभत्स घटना एक खतरनाक मिसाल भी है।

हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे भाजपा सरकार के इस बिल्कुल अवैध और अनैतिक कृत्य के विरोध में आवाज उठाएं।
(स्वपन घोष)
कार्यालय सचिव,
केंद्रीय समिति
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट)

307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *