• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

उप स्वास्थ्य केंद्र क्षिप्रा में USAID की टीम, एनएचएम टीम और सेंट्रल टीम के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों का इंटरव्यू लिया गया

ByM. Farid

Aug 24, 2022

देवास। उप स्वास्थ्य केंद्र क्षिप्रा में USAID की टीम, एनएचएम टीम और सेंट्रल टीम के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों का इंटरव्यू लिया गया। जिसमें रिकॉर्डिंग के माध्यम से उनके एक्सपीरियंस और कार्यो का तरीका जाना गया। साथ ही साथ बेस्ट हेल्थ वर्कर का सम्मान भी दिया गया। उनके द्वारा समस्त कार्यो की समीक्षा कर सराहना की गई, टीम में डॉक्टर संतोष शुक्ला, डॉक्टर अचिंत वर्मा एनएचएम व अन्य कम्युनिकेशन ऑफिसर्स के द्वारा अप्रिशिएट किया गया। देवास डिस्ट्रिक्ट के हेल्थ डिपार्टमेंट को शुभकामनाएं व्यक्त की गई। शीघ्र ही चलित चित्र डॉक्यूमेंट्री रिले की जाएगी। इंटरव्यू में सेंटर प्रभारी नीलिमा परमार, आशा पर्यवेक्षक नीलम बंसल, आशा कार्यकर्ता रेखा चौहान, सुशीला मालवीय, मंजू पांचाल एवं सी एच ओ चेतना राठौर शामिल हुए। उक्त जानकारी सेक्टर सुपरवाइज़र श्री इक़बाल मोदी ने दी ।

262

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *