• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

देवास में नवगठित “ज़िला प्रेस क्लब” के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

ByM. Farid

Aug 25, 2022

देवास ।

देवास में हुआ जिला प्रेस क्लब का गठन, धनैचा अध्यक्ष, सचिव पंवार को चुना गया।

देवास। जिला प्रेस क्लब का आज होटल आर्टिकल 19 में गठन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रेस क्लब देवास की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी,यह कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, ललित शर्मा एवं प्रदीप सिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सर्वसम्मति से राजेश धनेचा को अध्यक्ष बनाया गया साथ ही प्रदीप सिंह ठाकुर बने संरक्षक। उपाध्यक्ष राम मीणा,अरुण गांगुली सचिव राजेन्द्र सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष शाहिद खान,प्रवक्ता राम माल्या,कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा,दिलीप भाटिया, पप्पू चौहान,नितिन राठौड़

अध्यक्ष राजेश धनेचा ने चर्चा में कहा, संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे। सर्वप्रथम जिला प्रेस क्लब देवास के लिए भवन की आवश्यकता हैं। विशेष पहल करके शीघ्र ही भवन का निर्माण करवाना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही हमेशा प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार साथियों की हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम मे जिला प्रेस क्लब के महेन्द्र, पटेल अशोक वर्मा, हर्ष वर्मा, फ़रीद कुरैशी अर्जुन सिंह सेंधव दिलीप भाटिया पपू चौहान कमल मालवीय राजेश बराना उमेश सिंह चौहान शैलेन्द्र कुरावरे मोहन सिंह राजपूत ,शाकिर शेख, रोहित राठौड़, ओमप्रकाश सेन, सहित जिला प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे माधुर्य भोज के साथ में कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ अंत में आभर राम मीणा ने माना

उक्त जानकारी सचिव राजेन्द्र सिंह पंवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *