• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर देवास शहर में धूमधाम से मना कांग्रेसी नेता प्रवेश अग्रवाल का जन्मदिन

ByM. Farid

Sep 2, 2022

कांग्रेस के बड़े नेता प्रवेश अग्रवाल का जन्मदिन देवास शहर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है करीब 40 से ज्यादा स्टेज शहर में लगाए गए हैं इसी कड़ी में फारूक नगर स्थित  देवास कार बाजार पर प्रवेश अग्रवाल का जन्मदिन वसीम शेख के नेतृत्व में मनाया गया।जहां वाकिफ खबर के सवाल का जवाब देते हुए कि क्या जन्मदिन के बहाने प्रवेश अग्रवाल देवास शहर में कोई राजनीतिक बिसात बिछा रहे हैं तो प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि जन्मदिन उनका निजी कार्यक्रम है और पिछले कई वर्षो से वह देवास शहर से जुड़े रहे हैं देवास शहर के लोग उन्हें काफी प्यार करते हैं नर्मदा युवा सेना द्वारा उनका जन्मदिन समर्पण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसी के तहत पिछले 1 सप्ताह से काफी जनोपयोगी कार्यक्रम नर्मदा युवा सेना द्वारा देवास शहर में किए गए है उन्होंने कहा कि नौजवानों को राजनीति में आना चाहिए और जन सेवा के ज़रिये ही राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जा सकती है

जिस तरह से प्रवेश अग्रवाल का जन्मदिन देवास शहर में मनाया जा रहा है उसे देख कर यह साफ नजर आता है के मध्य प्रदेश में सन 2023 में जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं प्रवेश अग्रवाल उसकी तैयारी देवास शहर में अभी से कर रहे हैं।
देवास कार बाजार पर प्रवेश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मोंटू,सुधीर शर्मा,हमुद हाशमी,आसिम सेख,अलताफ शेख,मुज़फ्फर लाला,रियाज शेख आदि काँग्रेसिजन उपस्थित थे।

614

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *