• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

देवास के मिश्रीलाल नगर में,परिवार ने ब्याजखोरों के डर से छोड़ा घर,रेलवे स्टेशन पर सोने को हुए मजबूर

ByM. Farid

Sep 3, 2022

देवास,मिश्रीलाल नगर स्थित एक परिवार ने ब्याज खोरों के डर से अपना घर छोड़ दिया है और रेलवे स्टेशन पर सोने के लिए मजबूर है।

मिश्रीलाल नगर निवासी राजेंद्र अग्रवाल ने रामनगर निवासी किसी विद्या चौहान नामक महिला पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहां की इस महिला से हमने 28,000 रुपये ब्याज पर लिए थे जिसके हम 30,000 रुपये वापस कर चुके हैं विद्या चौहान अब हमसे 1,10,000 रुपये और मांग रही है,ना देने पर हमें गंदी गंदी गालियां बकती है और गुंडे बदमाश के ज़रिए नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देती है।आज शनिवार को उसने हमारे मकान का ताला तोड़ दिया जिसके बाद में अपनी माताजी को लेकर रिपोर्ट लिखवाने थाने जा रहा हूँ।

गौरतलब है की शहर में ब्याजखोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।हर गली मोहल्ले में मामूली सी रकम देकर ब्याजखोर लोगों से लाखों रुपए ऐंठ रहे है। इन ब्याजखोरों के दिल मे  पुलिस प्रशासन का जरा भी डर नहीं होता और यह अपने साथ गुंडों की फौज भी रखते हैं जिसकी वजह से कोई शरीफ नागरिक इनके सामने आवाज नहीं उठा पाता है और ब्याज दे दे कर बर्बाद हो जाता है। कई मामलों में तो खुदकुशी के केस भी सामने आए हैं

671

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *