• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

इंदौर की वायर कंपनी के सात मजदूरों ने एक साथ खाया जहर,श्रमिक संगठन AIUTUC ने मजदूरो के परिवार वालों को मुआवजे की मांग की

ByM. Farid

Sep 3, 2022

*इंदौर की वायर कंपनी के सात मजदूरों द्वारा एक साथ जहर खाने की घटना की श्रमिक संगठन AIUTUC ने की निंदा व मजदूरो के परिवार वालों को मुआवजे की मांग की*

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की अजमेरा वायर कंपनी के सात कर्मचारियों के द्वारा नौकरी से निकाल देने के कारण कंपनी के बाहर एक साथ जहर खाने की घटना सामने आई है उक्त घटना की निंदा करते हुए AIUTUC के प्रदेश सचिव श्री सुनील गोपाल ने कहा कि यह घटना मालिकों के द्वाराश्रमिकों के चरम शोषण को दर्शाती है कि किस प्रकार से मालिकों द्वारा श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर उन्हे सिर्फ कच्चा माल समझा जाता है जिस प्रकार कारखाना में उत्पादन के लिए कच्चे माल की आवश्यकता होती है उसका उपयोग किया जाता है वरना उसे निकाल फेंक दिया जाता है, उसी प्रकार श्रमिकों की छटनी कर उन्हे निकाल दिया जाता है जबकि मालिकों का यह वैधानिक व नैतिक कर्तव्य है कि संकट के समय मजदूरों के साथ खड़े हो लेकिन मालिक वर्ग की इस तानाशाही को रोकने के लिए सरकार द्वारा भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं बल्कि सरकार 44 श्रम कानूनों को खत्म कर श्रमिक विरोधी चार श्रमिक संहिता को लागू करने जा रही है जो मालिक वर्ग के बेलगाम शोषण को बढ़ाएगी | श्री सुनील गोपाल ने तमाम श्रमिकों से मालिक वर्ग के इस शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन चलाने की अपील की
| AIUTUC के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामावतार शर्मा ने कहा कि AIUTUC पूरी तरह से पीड़ित श्रमिक व उनके परिजन के साथ खड़ा है तथा मांग करता है कि श्रमिकों को मुआवजा दिया जाए, दोषी कंपनी के मालिक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाए,

331

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *