• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

हनी ट्रैप की मुख्य आरोपी ज़ोया के परिजनों ने एसपी ऑफिस में डॉ.पवन चिल्लोरिया के खिलाफ दिया आवेदन,डॉ.पर लगाया बड़ा आरोप

ByM. Farid

Sep 16, 2022

देवास शहर के बहुचर्चित हनीट्रैप प्रकरण में ज़ोया के परिजन आज एसपी ऑफिस आकर डॉक्टर पवन चिल्लोरिया के खिलाफ ज़ोया की तरफ से एक आवेदन दिया।आवेदन में डॉक्टर पवन चिल्लोरिया द्वारा ज़ोया के साथ बलात्कार का बड़ा आरोप लगाया गया है।
ज़ोया अदालत परिसर में पहले ही पवन चिल्लोरिया पर बलात्कार का आरोप लगा चुकी है।
आपको बताते चलें की हनीट्रैप प्रकरण में ज़ोया अदालत परिसर में पहले ही मीडिया कर्मियों के सामने चिल्ला चिल्ला कर पवन चिल्लोरिया को बलात्कारी कह चुकी है अब ऐसे में उसके परिवार वालों का डॉक्टर पवन चिल्लोरिया के खिलाफ आवेदन देना कही न कही इस प्रकरण को और पेचीदा बनाता है
अब ये देखना दिलचस्प होगा की क्या पुलिस इस आवेदन पर डॉ पवन चिल्लोरिया को आरोपी बनाएगी। क्योंकि डॉक्टर पवन चिल्लोरिया ने 11 पन्नों का आवेदन ज़ोया और अन्य लोगों के खिलाफ दे रखा है जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर

4 लोगों को आरोपी बनाया है । मुख्य आरोपी ज़ोया को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जैल भेज दिया गया है।

वही इस प्रकरण में अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और डॉक्टर पवन चिल्लोरिया द्वारा दिया गया 11 पन्नों का आवेदन भी अभी तक रहस्य की तरह ही है।

कहानी पूरी फिल्मी है

देवास के हाई प्रोफ़ाइल हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी जोया को तबियत बिगड़ने पर जेल से 14 सितंबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है…और फिर देवास से बीती रात इंदौर रेफर कर दिया गया……
कल रेफर की गई आरोपी आज स्वस्थ भी हो गई और वापस देवास जेल आ गई…
इस बीच शाम होते-होते मामले में एक और नया मोड़ उस वक्त आया जब आरोपी का पति SP ऑफिस पहुंचा जहां उसने आरोपी पत्नी से जिला अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान हुई मुलाकात के बाद फरियादी डॉक्टर के खिलाफ गम्भीर आरोप जड़ते हुए शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा है…

*क्या आरोपी जोया को पति या परिजनों से मिलने के लिए ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था*?
क्योंकि आवेदन यही सबकुछ बयां कर रहा है…
ऐसे में फरियादी डॉक्टर की परेशानियां बढ़ सकती है…

784

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *