• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी ज़ोया खराब स्वास्थ्य के चलते जेल से ज़िला अस्पताल में एडमिट

ByM. Farid

Sep 14, 2022

देवास शहर के बहुचर्चित हनी ट्रैप प्रकरण की मुख्य आरोपी ज़ोया को स्वास्थ्य खराब होने के चलते जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बताते चलें की देवास पुलिस ने ज़ोया उर्फ मोनिषा डेविड डॉक्टर गेलोदया,डॉ दबाड़े एवं वकील अनुराग शर्मा को फरियादी डॉक्टर पवन चिल्लोरिया के 11 पन्ने के आवेदन पर FIR कर आरोपी बनाया है

ज़ोया का पवन चिल्लोरिया पर बड़ा आरोप कहा पवन चिल्लोरिया बलात्कारी है

पेशी के दौरान अदालत परिसर में ज़ोया पहले ही मीडिया के सामने पवन चिल्लोरिया को चिल्ला चिल्ला कर बलात्कारी कह चुकी है। क्योंकि पवन चिल्लोरिया मेडिकल प्रोफेशनल से जुड़े हुए हैं और ज़ोया उन पर आरोप लगा चुकी है और वह जोया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा चुके हैं ऐसे में जिला अस्पताल में जोया के इलाज के लिए पुलिस प्रशासन को काफी एहतियात बरतना पड़ेगा।

सिर्फ ज़ोया ही गिरफ्तार
हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में यूं तो पुलिस ने FIR में 4 लोगों को आरोपी बनाया है लेकिन इसमें अभी तक

ज़ोया उर्फ मोनिषा डेविड के अलावा किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसे लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है

खराब स्वास्थ्य के चलते ज़ोया को जिला जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

ज़ोया उर्फ मोनिषा डेविड पिछले कई दिनों से ज़िला जेल में बंद है लेकिन आज बुधवार को जेल में उसका स्वास्थ्य खराब होने से उसे जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे ज़िला अस्पताल में एडमिट कर दिया। वही जिला अस्पताल के डॉक्टर जोया की बीमारी को लेकर कोई माकूल जवाब नहीं दे रहे हैं।ज़ोया को आईसीयू में एडमिट कराया गया है जबकि डॉक्टर का यह कहना है कि हमने उसे जनरल वार्ड में पहुंचाया था लेकिन जगह नहीं होने की वजह से ज़ोया को आईसीयू में एडमिट कराया गया है ज़ोया की बीमारी को लेकर भ्रम की स्थिति बनने से एक बार फिर यह हनी ट्रैप प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बन चुका है।

674

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *