• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

बरसते पानी में जनता के बीच पहुंचे नौजवान पार्षद

ByM. Farid

Sep 15, 2022

वार्ड क्रमांक 07 के युवा पार्षद मुस्तफा अहमद हाथी वाले ने आज इटावा क्षेत्र में भारी बरसात के चलते क्षेत्रवासियों की समस्याओं को घर घर जाकर जानने की कोशिश की

मूसलाधार बरसात में भी नौजवान मुस्तफा अहमद हाथी वाले अपनी टीम के साथ लोगों की सहायता करने के लिए इटावा क्षेत्र की गली गली घूमते रहे

गौरतलब है कि शहर में गुरुवार दोपहर बाद से ही झमाझम बारिश के चलते दिन भर जनजीवन प्रभावित रहा इस दौरान शहर की निचली बस्तियों में जलजमाव की तस्वीरें भी भी सामने  आई जिसने नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोल दी

ऐसे में वार्ड क्रमांक  07 के नौजवान पार्षद मुस्तफा अहमद हाथी वाले ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए क्षेत्र की जनता की सहायता की और मूसलाधार बारिश में लोगों के घरों घर उनकी तकलीफ दूर करने घूमते रहे

वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद मुस्तफा अहमद हाथी वाले अपनी कर्मठता के लिए जाने जाते हैं और इसी अंदाज में उन्होंने आज मूसलाधार बारिश के बीच लोगों की सहायता करने का काम किया। उन्होंने यह भी साबित करने की कोशिश की है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते कैसे क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनके सुख और दुख में भागीदारी हर जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है

527

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *