प्रेस क्लब के बैनर तले जुलूस का हुआ जोरदार स्वागत सारा शहर रहा जोश से लबरेज।
देवास।। इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर दुनिया में आए दुनिया की सबसे अजीम शख्सियत आका मोहम्मद (सअस) का र्योंमें पैदाइश आज पूरी दुनिया में जोश के साथ मनाया जा रहा है वैसा ही नजारा आज देवास में भी देखने को मिला।
हजारों लोग शामिल हुए..
अपने तय वक्त से जुलूस काजी इरफान अहमद अशरफी की कयादत में मोहम्मदी चौक से शुरू हुआ जिसमें सीरत कमेटी के सभी मेंबर मस्जिदों के इमाम कई उलेमा ओर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज
के लोग इस्लाम के पैरोकार शामिल हुए। जुलूस नाहर दरवाजे से होता हुआ बड़े बाजार नयापुरा शालिनी रोड खारी बावडी इस्लामपुरा
होते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचा।
पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत… प्रेस क्लब के बैनर तले देवास शहर के कई प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों ने तहसील चौराहे पर जुलूस का जोरदार स्वागत किया।
प्रेस क्लब के संरक्षक मुन्ना वारसी, डॉ रईस कुरैशी, शाकिर अली दीप, अशफाक खान, मुन्ना शेख, फरीद खान, मुर्तुजा सैफी, शाकिर शेख, चंद्रकांत भोसले,फरीद कुरैशी, शहाबुद्दीन मंसूरी, शकील कादरी, रिजवान कौसर, सय्यद अजहर अली,ज़ैद शेख
एवं कई अन्य पत्रकार साथियों ने सीनियर शहर के शहर काजी इरफान अहमद अशरफी
नायब शहर काजी नोमान अहमद अशरफी, सीरत कमेटी के सदर शेख मुस्तकीम पटेल, पूर्व सदर अहले सुन्नत कमेटी के सदर सभी पंचायतों के सदरो का जोरदार स्वागत किया।
वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना वारसी का सभी पत्रकारों ने स्वागत किया
इस मौके पर जुलूस में शामिल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शौकत हुसैन
पार्षद वसीम हुसेन, पार्षद बाली घोसी, ईशान राणा एवं कई अन्य मेहमानों का भी फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया।
इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की।
