• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

9 वर्षीय बच्ची के साथ सगे मौसा ने की हैवानियत,मौसी ने भी दिया साथ

ByM. Farid

Oct 25, 2022

९ वर्ष की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले मौसा की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी व एसपी को ज्ञापन….
रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी घटना इंदौर में हुई है मामला है ९ वर्ष की बगैर बाप की बच्ची का जिसके साथ उसके ही सगे मौसा ने अश्लील हरकत की, जिसमें बच्ची की मां के द्वारा बताया गया कि एक दिन जब वो घर पर नहीं थी तो मेरे घर सगी बहन कुसुम सोलंकी उर्फ़ सोनू व जीजा दिनेश राय पिता काशीराम राय (निवासी कंचन विहार कालोनी इंदौर) आए और मेरी ९ वर्षीय बेटी मैना (परिवर्तित नाम) को घुमाने के बहाने घर से ले गए और अपने घर ले जाकर दोनो ने बीच में सुला लिया।
9 वर्षीय बच्ची की माँ का कहना है कि बीच मे सुलाने के बाद बहन के पति ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी बच्ची ने विरोध किया तो बहन ने भी पति का साथ देते हुए बच्ची को चांटे मारे।
दोनों पति पत्नी ने बच्ची को स्विमिंग पुल में डुबो कर मारने की धमकी भी दी।
बच्चे की मां का कहना है उसकी बहन का पति हर साल नई पत्नी बदलता है और अय्याश किस्म का व्यक्ति है।

लसूडिया थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश राय एवम पत्नी कुसुम राय के खिलाफ 376,323,506 में प्रकरण दर्ज कर लिया है आरोपी अभी फरार है जबकि पत्नी कुसुम को गिरफ्तार कर लिया गया है
वही पीड़िता बच्ची की माँ का कहना है कि दिनेश राय अभी तक फरार है उसे गिरफ्तार नहीं किया गया इसलिए उसने एसपी एवं डीआईजी महोदय को ज्ञापन दिया !

958

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *