• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाँतेगांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ब्राउन शुगर एंव फेनरामाईन इंजेक्शन की शीशी मय कार के जप्त,आरोपी गिरफ्तार

ByM. Farid

Oct 26, 2022

खाँतेगांव पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चैकिंग के दौरान ब्राउन शुगर एंव फेनरामाईन इंजेक्शन की शीशी मय कार के जप्त कर आरोपी गिरफ्तार

देवास अधीक्षक डॉ . शिवदयाल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) कन्नौद सूर्यकांत शर्मा

एंव एसडीओपी  ज्योति उमठ बघेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरी ० विकांत झांझोट के मार्गदर्शन में मादक प्रदार्थ के विरूध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत मुखबीर सूचना पर दिनांक 26.10.22 को लंगर बिडी गेट के पास तालाब की पाल खातेगांव पर सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबीर की सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर एक सफेद रंग की मारुती स्वीफ्ट वीडीआई क्रमांक MP 41 CA 5996 कार को चैक करते उसमे

1 विष्णु लाठी पिता हरिप्रसाद लाठी उम्र 48 साल जाति जाट निवासी ग्राम सन्नौद थाना खातेगांव 2. हुसैन पिता अनवर जाति पिंडारा उम्र 30 साल नि ० कोयला मोहल्ला खातेगांव 3 गोलू उर्फ उस्मान पिता बन्ना जाति पिंडारा उम्र 25 साल निवासी चुना भट्टी खातेगांव 4 विजेश पंचोली पिता शिव पंचोली जाति बलाई उम्र 25 साल निवासी कोयला मोहल्ला खातेगांव के पाये गये जिनसे पुछताछ कर एंव वाहन की चैकिंग करते उनके कब्जे से करीब 10 ग्राम ब्राऊन शुगर पाउडर जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1,50,000 रू 0 एंव एक सफेद रंग की मारुती स्वीफ्ट वीडीआई क्रमांक MP 41 CA 5996 जिसकी कीमत 5,00,000 रू ० कुल मश्रुका कीमती करीब 6,50,000 रू ० विधिवत रूप से जप्त कर आरोपी गणो को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया जहा से आरोपीयो का जेल वारंट बनने से उप जेल कन्नौद में दाखिल किया गया ।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकांत झांझोट , उप निरीक्षक विनय सिंह बघेल एएसआई नारायणदास उईके प्रधान आरक्षक सुनील प्रजापति आरक्षक पवन शर्मा एसएएफ आर आनंद जाट की सराहनीय भुमिका रही है ।

703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *