• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

देर रात देवास में कार चालक के साथ चाकूबाजी और लूट की बड़ी घटना

ByM. Farid

Nov 4, 2022

देर रात्रि 2:00 से 2:30 के बीच देवास शहर में इंदौर से देवास की और आ रहे रज्जब अली खां मार्ग निवासी अंकुर कानूनगो के साथ मधुमिलन चौराहे के पास लूट और चाकूबाजी की बड़ी घटना हुई है
देर रात्रि अंकुर कानूनगो अपने सहयोगी देवेश और चतुरभुज के साथ इंदौर से देवास की और लौट रहे थे।रसूलपुर चौराहे पहले से ही खड़ी हुई उनकी मोटरसाइकिल पर देवेश उतर कर बैठ गया और तीनो देवास स्तिथ घर की तरफ जाने लगे जैसे ही मधुमिलन चौराहा पार किया एक बाइक पर सवार 4 बदमाशो ने कार के आगे उनकी बाइक खड़ी कर दी तथा अंकुर और देवेश पर चाकू अड़ा कर सारा सामन देने को कहा।अंकुर के पास नगदी 25000 तथा हाथ मे पहनी स्मार्ट वाच, 60000 कीमत का one plus कंपनी का मोबाइल तथा अंकुर के पास मौजूद क्रेडिट कार्ड तथा अन्य दस्तावेज लूट लिए ।इस लूटपाट के दौरान देवेश के सीधे हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आई और अंगूठा लटक गया वही अंकुर के हाथ मे भी चाकू से गंभीर चोट आई।लूटने के बाद लूटेरों ने अंकुर के गले पर चाकू लगाकर कहा कि तुम्हारी कार हम चलाएंगे तथा अंकुर की हुंडई eon कार को तेज गति से चलाने लगे।

इसी बीच अंकुर के सहयोगी देवेश तथा चतुरभुज बाइक से ज़िला अस्पताल की और चले गए। कार में बैठने के पहले दो लूटेरे लूटा हुआ सामान लेकर चले चले गए । एक लूटेरा प्रिंस मराठा कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया तथा दूसरा लूटेरा आकाश चौहान ने अंकुर की गर्दन पर चाकू रख दिया तथा प्रिंस गाड़ी को तेज स्पीड से चलाने लगा और तेज़ स्पीड से चलाते हुए जश्न गार्डन के सामने निर्माणधीन

विकासनगर ब्रिज के पिलर से टकरा दी। अचानक हुए इस एक्सीडेंट में लूटेरे आकाश का चाकू अंकुर के हाथ मे लग गया।एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।खबर लिखे जाने तक औधोगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला जाँच में ले लिया है।

1,835

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *