• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

इंदौर में चौराहे पर रात एक बजे लड़की को बेदर्दी से पीटने वाली लड़कियों पर दफ़ा 307 में मामला दर्ज

ByM. Farid

Nov 8, 2022

इंदौर Mig थाना क्षेत्र में हुई युवती के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने तीन युवतियों को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।

MIG थाना पुलिस ने लड़कियों की उस गैंग को गिरफ्तार कर लिया है ।जिनका एक लड़की को बेदर्दी से मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था।

पीड़ित लड़की की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की दफ़ा 307 यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है ।MIG थाना प्रभारी अजय वर्मा

ने बताया कि आरोपियों में शामिल मेघा मालवीय ,टीना सोनी और पूनम अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि पहले तो वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियों के खिलाफ IPC की दफ़ा 294 (गाली – गलौज) 323 (मारपीट) ,506 (धमकाना) के तहत FIR दर्ज की गई थी लेकिन पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच में पाया गया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं ,

हमला जानलेवा था ,इसमें लड़की की जान भी जा सकती थी ,जिसके बाद FIR में IPC की दफ़ा 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है । पीड़ित लड़की का नाम प्रिया वर्मा उम्र 25 वर्ष है ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जहां चार युवतियों द्वारा एक युवती की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन युवतियों को गिरफ्तार कर अन्य दो युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी है मामले में पुलिस ने दफ़ा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर मेघा ,टीना और पूनम को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले में दो युवक और एक अन्य युवती की तलाश में पुलिस जुटी है।

पीड़िता का कहना है कि उसने एक लड़के से बात की थी जो इन चारो में से एक लड़की का संभवतः बॉयफ्रेंड है।इसी बात से ये चारो प्रिया से नाराज़ थी।इन चारो ने बात करने के बहाने एलआईजी चौराहे इंदौर पर बुलाया और फिर हमला कर दिया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि

किस तरह ये तीनो प्रिया को जमीन पर पटक कर लातों से और बेल्ट से काफी देर तक पीटती रही।एक लड़की ने प्रिया का मोबाइल भी तोड़ दिया ।
घटना रात 1:00 बजे की है । इंदौर में प्रशासन की परमीशन से यह इलाका सातो दिन 24 घंटे खुला रहता है।

3,815

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *