• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

महाराज स्व. तुकोजीराव पवार की जयंती पर जिला अस्पताल में नि:शुल्क रक्तदान शिविर आयोजित

ByM. Farid

Nov 17, 2022

शिविर में 15 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
देवास। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक महाराज स्व. तुकोजीराव पवार की जयंती पर शहरभर में गुरूवार को विविध आयोजन हुए। जिसके अंतर्गत

समाजसेवी शाहनवाज शेख (शानू) एवं शाहरूख शेख के नेतृत्व में शासकीय जिला अस्पताल में नि:शुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराज विक्रम सिंह पवार ने स्व. महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। रक्तदान शिविर में 15 से

अधिक युवाओं ने रक्तदान कर स्व. पवार को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वाजिद शेख, विशाल राणा, ज्ञानेन्द्र, साजिद शेख, रितिक गोस्वामी, अभिषेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा व समाजसेवी उपस्थित थे।

156

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *