• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

इंदौर कुंदन नगर क्षेत्र में ज़हरीली शराब के साथ माँ बेटी गिरफ्तार

ByM. Farid

Nov 17, 2022

इन्दौर-16-11-22
इंदौर कुंदन नगर क्षेत्र में ज़हरीली शराब के साथ माँ बेटी गिरफ्तार….

इन्दौर में अवैध मादक पदार्थ और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है वही द्वारकापुरी पुलिस ने मां बेटी को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है महिला पर पूर्व में भी ड्रग्स के मामले में कार्रवाई हो चुकी है पकड़ी गई दोनों मां बेटी से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद की गई है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां कुंदन नगर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी जहरीली शराब बेच रही है पुलिस ने घेराबंदी कर जब इन्हें पकड़ा तो इनके पास से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई मौके से ही पुलिस

ने दोनों मां बेटी को गिरफ्तार किया है वही इनके पास से एक एक्टिवा वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है जिसका उपयोग यह शराब बेचने में करती थी पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पर पूर्व में ड्रग्स के मामले में कार्रवाई हो चुकी है।

807

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *