• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

इंदौर में 9 साल के बच्चे के साथ साधु की वेशभूषा वाले आरोपी ने की अश्लील हरकत

ByM. Farid

Nov 10, 2022

इंदौर में 9 साल के बच्चे से हरकत:

साधु की वेशभूषा वाले आरोपी ने न्यूड होकर बच्चे को गोद में बैठाया……

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में एक मंदिर पर 9 साल के बच्चे के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। हरकत करने वाला मंदिर में धार्मिक आयोजन के

चलते उत्तराखंड से इंदौर आया है। रात में जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगो के साथ हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो वह थाने पहुंचे। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पॉस्को एक्ट और धारा 377 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।एसआई नीलमणि ठाकुर के

मुताबिक घटना सिलावटपुरा के महालक्ष्मी मंदिर की है। यहां इलाके में रहने वाला 9 साल का बच्चा अपनी मां के साथ दर्शन करने पहुंचा था। इस दौरान बच्चा मंदिर के बाहर खड़ा था। इस दौरान साधु जैसी वेशभूषा में वहां एक व्यक्ति आया और बातों में लगाकर बच्चे को मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया। इसके बाद एक रूम में ले जाकर कमरा बंद कर दिया। इसके बाद खुद के कपड़े उतार कर बच्चे को गोद में बैठा लिया। इस दौरान बच्चा गलत तरीके से छूने के चलते मां के आने की बात करते हुए दरवाजा खोल कर नीचे भागा और घर जाकर मां को पूरी बात बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *