• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

बच्चे को स्कूल लेने निकली महिला को ट्रक ने मारी टक्कर मोके पर ही महिला की मौत

ByM. Farid

Nov 18, 2022

देवास। शहर में तेज गति से दौड़ रहे ट्रक ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल आज शुक्रवार को दोपहर में प्रिया पति राजकुमार नागर नामक महिला अपने बच्चे को लेने दो पहिया वाहन से उसके स्कूल जा रही थी। महिला को उज्जैन रोड पर तेज गति से चल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला के पति राजकुमार नागर निजी संस्थान में शिक्षक है। महिला शहर के शिवाजी नगर सिविल लाइन में रहती थी। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रिया पति राजकुमार नागर उम्र 34 वर्ष निवासी शिवाजी नगर सिविल लाइन प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में ठेकेदारी के अंतर्गत कार्य करती है । वह शुक्रवार दोपहर में अपने बच्चों को स्कूल लेने के लिए एक्टिवा क्रमांक आरजे 35 एसबी 1326 पर निकली थी

, उज्जैन रोड़ पुराना बस स्टेंड के समीप अंधगति से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 80 बीएम 9488 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी । हादसे में महिला का हाथ ट्रक के पहिए में आ गया ।

 

583

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *