• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

इंदौर में मिठाई व्यापारी को मिला राहुल गांधी,कमलनाथ को जान से मारने वाला धमकी भरा पत्र

ByM. Farid

Nov 18, 2022

इन्दौर
राहुल गाँधी को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में राहुल गांधी के नाम का एक धमकी भरा पत्र पहुंचा जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आ रही है इस पत्र के पहुंचने के बाद से इंदौर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के नमकीन व्यापारी अजय सिंह ने यह पत्र पुलिस को सौंप दिया है इस मामले की जांच में क्राइम ब्रांच और अलग-अलग टीम जुट गई है हालांकि सीसीटीवी की मदद से पत्र पहुंचाने वाले की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक इस पत्र की तह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है पुलिस

का कहना है कि वह इस मामले में जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि चूंकि पत्र पर डाक खाने की मोहर लगी हुई है इसलिए डाकखाने में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जाएगी वही पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से भी बच रही है

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है और उसके पहले यह पत्र कहीं ना कहीं मध्यप्रदेश में यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है

918

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *