• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

अनियंत्रित होकर पलटी तेज़ रफ़्तार बस एक युवती और दो महिलाओं की मौत एक दर्जन घायल

ByM. Farid

Nov 19, 2022

देवास

शनिवार देर शाम इंदौर से देवास की ओर आ रही बस का शिप्रा नदी के पुल को पार करते ही फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय काफी बड़ा हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार से चल रही बस आगे कि और चल रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टेरिंग को पूरा घुमा दिया जिसकी वजह से बस पलटी खा गई बस के पलटने से मौके पर ही 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई है

जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए सभी घायलों को एमजी अस्पताल लाया गया जहां पर तीन घायलों कलको सीरियस हालत के चलते इंदौर MY एवं अमलताज़ देवास रेफर किया गया।

मृतक महिलाओं का नाम  रश्मि पति धर्मेंद्र परिहार निवासी गजरा गियर्स उम्र 55 वर्ष। अरुणा कुशवाहा पिता भागवत कुशवाहा उम्र 40 वर्ष अविवाहित निवासी नूतन नगर है ।एवं एक लड़की सेजल पिता अरविंद चौधरी निवासी जेतपुरा उम्र 23 वर्ष है

जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रेवल्स की बस MP 41P 1562  सवारियों को लेकर इंदौर से देवास की और आ रही थी शिप्रा पार करते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई । मौके पर चीख – पुकार मच गई ।

 

जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया । पहले तो लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया । बस के नीचे दो लोग दबे मिले । वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया । बस में सवार यात्रियों के मुताबिक बस करीब 6 बजे इंदौर से रवाना हुई थी । करीब पौने 7 बजे बस शिप्रा ब्रिज से आगे करीब 500 मीटर दूर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी , कि अचानक से एक बाइक सवार आ गया ।

उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए । जिससे तेज रफ्तार बस लहराकर पलटी खा गई ।

अंधगति से चल रही थी बस
बस में सवार यात्रियों का कहना है की । बस की गति काफी तेज थी । जैसे ही बस ने शिप्रा ब्रिज को पार किया और वो फ्लाईओवर पर पहुची अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई बस में सवारियां ठूंस ठूंस कर भरी गई थी। बस में सवार सवारियों का कहना है कि ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था ।

कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था।

ज़िला अस्पताल में मचा हाहाकार
जब घायलों को और मृतकों को ज़िला अस्पताल लाया गया तो अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।मृतक महिलाओं के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था मृतिका सेजल चौधरी के परिजन तो विश्वास ही नही कर पा रहे थे कि उनकी लड़की अब इस दुनियां में नही रही।

रोज़ तेज़ गति से दौड़ती है बसें
देवास और इंदौर के बीच चलने वाली बसों में हर समय सवारियों को बैठाने के चक्कर में अंधाधुंध दौड़ मची रहती है।जिससे सवारियों की जान का जोखिम हर समय बना रहता है जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है

अस्पताल पहुँचे सभी अधिकारी

अस्पताल में प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंच गए थे देवास एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने बस के सभी कागज चेक किए है कागज सही है यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि ड्राइवर पूरी तरह ट्रैंड था कि नहीं।बस का ड्राइवर भी बुरी तरह घायल है

1,051

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *