• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

पेट्रोल अब गाड़ी की टंकी बजाय गले मैं माला डाल कर पहनने की वस्तु हो गया है-जितेंद्र सिंह गोड़ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष

ByM. Farid

Mar 5, 2021

युवक कांग्रेस द्वारा मैन ऑफ द मैच के तौर पर 5 लीटर पेट्रोल दिया गया।

देवास:-बिलावली में चल रहे सात दिवसीय टूर्नामेंट मैं पहले दिन युवा क्लब राधागंज और पटलावदा के बीच में पहला मैच हुआ। जिसमें युवा क्लब राधागंज विजय हुई युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ द्वारा मैन आफ द मैच मिथुन सोलंकी को 5 लीटर पेट्रोल का हार पहनाकर सम्मानित किया गया ।जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि देश में बढ़ रही लगातार महंगाई के विरोध में आज सांकेतिक रूप से मैन ऑफ द मैच के रूप में 5 लीटर पेट्रोल इस लिय लिया गया कि पेट्रोल की प्राइस कई शहर में ₹100 से ऊपर है कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से पूरे देश के लोग परेशान हैं तमाम बड़े नेता से लेकर सेलेब्रिटीज़ ओर आम इंसान इस मुद्दे पर सरकार को गिरे हुए हैं ऐसे में पेट्रोल को सोने-चांदी जितना महंगा मानते हुए मध्य प्रदेश के देवास बिलावली में एक क्रिकेट टूर्नामेंट मैं खेले गए प्रथम दिवसीय मुकाबले में जो खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बना उसे इनाम में 5 लीटर पेट्रोल दिया गया। पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर को इसकी निंदा कर रहा है कोई इसे लेकर मजाक बना रहा है। लेकिन मध्यप्रदेश के देवास बिलावली मैन को लेकर एक अनोखा विरोध देखने को मिला।इस अवसर पर आयोजक अनुराग ठाकुर गोलू धाकड़ देवेंद्र राठौर राजबहादुर मकवाना संजू ठाकुर पल्लव ठाकुर राजकुमार ठाकुर जय ठाकुर अनुपम दुबे सुनील धाकड़ हर्ष प्रताप सिंह और वीरेंद्र पटेल कुलदीप नगर अर्जुन ठाकुर अमर जलोदिया लक्की सिंह आदि।

K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *