• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

थाली बजाने से करोना तो नहीं सुनता पर मोदी जी जरूर सुनेंगे-जितेंद्र गौड़ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष

ByM. Farid

Mar 3, 2021

बढ़ते हुए गैस के दामों ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है इसी के चलते देवास शहर युवक कांग्रेस सतत विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में राधा गंज चौराहा देवास में महिलाओं द्वारा गैस की टंकी को सामने रख और हाथों में थालियों को पकड़कर जोर जोर से बजा कर विरोध प्रदर्शन किया गया महिलाओं का कहना था कि जिस तरह से मोदी जी ने करोना को भगाने के लिए थाली बजवाई लेकिन करोना तो नहीं भागा हम उसी तरीके से थाली बजाकर मोदी जी को बताना चाहते हैं कि देश की महिलाएं कितनी परेशान है प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ ने बताया की करोना ताली बजाने से नहीं भागता लेकिन हम मोदी जी को जरूर यह संदेश देना चाहेंगे की गैस के दाम कम करिए नहीं तो देश की महिलाएं सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करेंगी

285

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *