• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

अ.भा.सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने मांगों को लेकर निगम कमिश्नर को दिया ज्ञापन

ByM. Farid

May 5, 2023

देवास अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन शहर शाखा देवास शहर अध्यक्ष विकास सांगते के नेतृत्व में निगम कमिश्नर विशालसिंह चौहान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि कर्मचारियों का फरवरी माह समस्त पंच मशीन, फोटो आईडी में टेक्निकल खराबी के कारण कट गया था उसका भुगतान करने के आदेश दिये जाएं। समय वेतनमान की राशि का भी भुगतान किया जाए। नगर पालिका निगम देवास कार्यरत स्थाई विनियमितीकरण एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 20000 रुपए अग्रिम राशि प्रत्येक कर्मचारियों को दिये जाने के आदेश प्रदान किये जाए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विकास सांगते, शहर उपाध्यक्ष शंकर सांगते, कोषाध्यक्ष अनिल टांक, कार्यवाहक अध्यक्ष कमल नरवाले, विशाल धौलपूरे, संगठन मंत्री विकास सांगते, अनिल डागर, संतोष सांगते, लक्ष्मण खरे, कमलेश रागवे, कैलाश सोलंकी, लोकराज गिलोरे, विशाल बंजारे,कृष्णा भैरवे, विजय कल्याणे, राजा गौसर, राजेश सांगते,$कृष्णा फतरोड एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश सांगते मौजूद थे।

129

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *