हाइवे पर ट्रक लूटने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 35 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।हाइवे पर ट्रक लूटने की वारदातों को अंजाम देने वाला एक अंतर्राज्यीय गिरोह देवास पुलिस के हत्थे चढ़ा हैं। गिरोह में 35 हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र सिंह कंजर को उसके तीन साथियों सहित पुलिस
ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं। यह गिरोह मध्यप्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में भी ट्रक लूटने की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 लाख का मश्रुका भी बरामद किया हैं।
हाईवे पर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बंदी बनाकर या उन्हें बेहोशी की दवा सुंघाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का देवास पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं। इनके कब्ज़े से पुलिस ने फ़्रिज, वॉशिंग
मशीन,इलेक्ट्रॉनिक सामग्री,साड़ियां और अन्य सामग्री सहित करीब 10 लाख का मश्रुका जब्त किया हैं। सूचना मिलने पर सोनकच्छ थाना पुलिस
ने कंजर डेरा ओढ़ और अन्य स्थानों पर दबिश दी। जहां पुलिस को 35 हजार के इनामी जितेंद्र सिंह कंजर सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।
मामले का खुलासा एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना 35 हजार का इनामी बदमाश था।
जो मध्यप्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में भी ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बाहर से भी कई टीम इनकी तलाश में यहां आती थी। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं।
इन सभी पर दो दर्जन से अधिक अपराध कायम हैं। इनसे हमें और भी घटनाओं के खुलासे होने की उम्मीद हैं। जो भी ढाबे वाले या अन्य लोग जो इनकी मदद करते थे हम उन्हें भी आरोपी बनाएंगे
