माता,पिता अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करें -. श्रीमती निहारिका सिंह
संस्था इनोवेटिव पब्लिक हा.से. स्कूल देवास का 17वा वार्षिकोत्सव ( ips उत्सव ) धूमधाम के साथ मनाया गया | संस्था के प्राचार्य सय्यद मक़सूद अली ने बताया की इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती निहारिका सिंह ( जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ) थी , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश खत्री (अध्यक्ष : अशा.शिक्षण संस्था संचालक संघ ) ने की साथ ही शब्बीर अहमद,चंद्रपाल सिंह सोलंकी , मिथलेश यादव उपस्तिथ थे | सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष इशरत अली एवं संस्था सचिव मिर्ज़ा मुशाहिद बैग , उपप्राचार्य शबीना सय्यद , हेड बॉय शाहिद अंसारी हेड गर्ल जिया फातिमा ने किया | मुख्य अतिथि श्रीमती निहारिका सिंह जी ने सम्बोधित करते हुए कहा की पालकों को अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए | कोविड के बाद से बच्चों की मानसिकता बदल गयी हैं बच्चें लगातार मोबाइल फ़ोन , सोशल मीडिया के आदि हो रहे हैं |
कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री राजेश खत्री ने कहा कि वार्षिक उत्सव के माध्यम से विद्यालय की प्रगति की जानकारी पालकों और सम्पूर्ण समाज को पता चलती है।
इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई | साथ ही विद्यार्थियों द्वारा छोटा बच्चा जानके हमको , गलती से मिस्टेक , ज़ूबी डूबी , गीत , विभिन्न प्रदेशों के नृत्य , नारी शक्ति पर आधारित नृत्य , एकल नृत्य , रोप स्किपिंग डेमो, कराटे डेमो के साथ मस्ती की पाठशाला , घर घर की कहानी और स्वच्छता पर आधरित नाटक की प्रस्तुति दी गई | कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण में सत्र 2021 -22 में विद्यालय में कक्षा 12वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अलीमा शेख और कक्षा 10 वी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इंशरा शेख , सत्र 2022-23 के सर्वर्श्रेष्ठ विद्यार्थी कु सिग्राफ तहसीन और दीपेश बालोदिया , इस वर्ष विद्यालय में एक भी अनुपस्तिथि के लिए अंजुम शेख , सर्वश्रेष्ठ शिक्षिकाएं मोहिनी महाजन ,वंशिता चौहान , अपेक्षा सोनी , अशफिया शेख , फरीन पठान , नाज़नीन पठान , शीना शेख के साथ साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ,30 वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा साराह खान , 66वी राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अनस शेख,66वी राज्यस्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भूपेंद्र कटारा , कु सुमय्या खान , कु आफरीन शेख , संभागस्तरीय मुख्यमंत्री वॉलीबॉल कप में प्रतिन्धित्व करने वाले समीर शेख , राज्य स्तरीय विज्ञानं प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाले रिज़वान शेख , भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा कु रानू मालवीय एवं विद्यालय की बैंड टीम के विद्यार्थियों और एन . सी. सी टीम के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया | विद्यालय के बच्चों को बैंड की प्रस्तुति तैयार करवाने वाले शिक्षक श्री बशीर शेख एवं एन .सी .सी की टीम को तैयार करने वाले छात्र अजय और सोनू को भी सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर रामेश्वर पटेल सर , आदिल पठान , सुरेंद्र राठौर , शकील क़ादरी , महिपत सिंह भदौरिया , सलीम शेख,सत्तार पठान सर, डा. जावेद खान, मुजीब शाह, डा.जावेद अली, शकील पठान,चेतन यादव , सुषमा अरोरा , ज्योति देशमुख सहित समस्त स्टाफ ,सैकड़ों पालक और बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डा. शादाब शेख ने किया और आभार सय्यद सदाकत अली ने माना।
