प्रवेश अग्रवाल ने जंप रोप प्रतियोगिता में जाने वाले प्रतियोगियों का स्वागत कर दी शुभकामनाएं ।
देवास। नर्मदे युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल ने 19वी जूनियर राष्ट्रीय जम्प रोप प्रतियोगिता व 18वी सब जूनियर जम्प रोप फेडरेशन कप में जाने वाले प्रतियोगियों का स्वागत कर उन्हें प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु शुभकामनाएं दी।
कोच सुशील सोनोने ने बताया की प्रतियोगिता 3 से 5 फरवरी तक शिर्डी (महाराष्ट्र) मै आयोजित होगी जिसमें मध्य प्रदेश टीम में से देवास के 17 खिलाडियों का चयन हुआ है, जिसमे बालिका वर्ग मे मानवी मजूमदार, यशस्वी परमार, लक्षिता लशकरी, दिव्यानशि दीक्षित, शीतल परमार, तानिष्का राव, गीत तनवानी और तनुश्री दुबे व बालक वर्ग मै भव्य चावड़ा, प्रज्ञान ठाकुर, आयुष परमार, राघव कनुंगो, गौतम ठाकुर, दिव्य गुप्ता, परम श्रीवास्तव, राजवीर दूमाने और आदर्श कुम्रावत का चयन हुआ है जिसमें कोच सुशील सोनोने, अली खान और स्वराज पाटिल रहेंगे।
इस अवसर पर बच्चो के सभी अभिभावक एवं नर्मदे युवा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थें।
