• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

कॉलेज के प्रिंसिपल नें लेखापाल और कर्मचारी की सांठगांठ से स्टॉफ के ढाई करोड़ किए हजम

ByM. Farid

Apr 26, 2023

कॉलेज के प्रिंसिपल नें लेखापाल और कर्मचारी की सांठगांठ से स्टॉफ के ढाई करोड़ किए हजम

देवास/बागली. जिले के बागली के शासकीय कॉलेज में 2.51 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां कॉलेज के प्राचार्य, लेखापाल और हाटपीपल्या निवासी एक अन्य कर्मचारी ने सांठगांठ करके स्टॉफ के 2.51 करोड़ रुपए हजम कर लिए। जीपीएफ सहित अन्य राशि को आरोपियों ने अपने खातों में जमा किया और काफी राशि को खर्च कर लिया। मामले में जांच के लिए पिछले दिनों उज्जैन से टीम आई थी, जांच में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी। मंगलवार देररात मामले में फरियादी जिला कोषालय अधिकारी नेहा कलचुरी की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज हुआ है।

एंकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागली कॉलेज के प्राचार्य केएस परमार, लेखापाल विजयशंकर त्रिपाठी निवासी बागली, रोहित दुबे निवासी हाटपीपल्या के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 409, 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया हैै। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वर्ष जून 2019 से मार्च 2023 के बीच राशि की हेराफेरी की है। मामले की जांच बागली टीआई बी.डी. बीरा कर रहे हैं।
लेखापाल की पत्नी हैं भाजपा महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष
जानकारी के अनुसार आरोपी लेखापाल विजयशंकर त्रिपाठी की पत्नी अरुणा त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष हंैं। आरोपी त्रिपाठी ने पिछले कुछ साल में बागली में करोड़ों रुपए की प्रापर्टी खरीदी है।
अन्य कॉलेजों में भी हो सकता है बड़ा खुलासा
उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो जिले के कुछ अन्य कॉलेजों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है। जल्द ही उज्जैन की टीम यहां भी जांच शुरू कर सकती है। इन कॉलेजों में कई कर्मचारी अवकाश पर जाने की सूचना है।

462

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *