• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के विरोध में बुलडोज़र के सामने बैठे पूर्व मंत्री

ByM. Farid

Apr 28, 2023

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी देवास जिले के केलोदा गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध करते हुए बुलडोजर के सामने बैठ गए दीपक जोशी का कहना था कि ये एक चाय वाले की दुकान है और क्योंकि सरपंच चुनाव में चाय वाले ने सरपंच को वोट नहीं दिया तो यह बदले की कार्रवाई चाय वाले के साथ की जा रही है हम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में नहीं है लेकिन कम से कम पहले चाय वाले को किसी माकूल जगह विस्थापित कर दिया जाए ताकि उसका जीवन सुचारु रुप से चलता रहे वही किसान नेता रविन्द्र चौधरी का कहना है की गरीब चाय वाले की गुमटी को तोड़ने के लिए केलोद गांव में बुलडोजर कुछ इस तरह से आया है जैसे सारे भारत का अतिक्रमण इसी गांव में हो गया है हम इस गरीब चाय वाले के साथ खड़े हैं और हमारी लाश के ऊपर से ही इसकी गुमटी टूटेगी जब तक चाय वाले को कोई दूसरी जगह नहीं दी जाती तब तक यह चाय वाला इसी गुमटी में चाय बचेगा।वही देवास जिला प्रशासन भी काफी संख्या में केलोद गांव में पहुंच गया है

122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *